1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन ने शुरू की 'ना पेरू सूर्या' की शूटिंग

अल्लू अर्जुन ने शुरू की 'ना पेरू सूर्या' की शूटिंग

 Published : Aug 02, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 02:06 pm IST

तेलुगू फिल्म उद्योग में अल्लू अर्जुन पहले सिक्स पैक ऐब्स वाले अभिनेता माने जाते हैं।

allu arjun- India TV Hindi
allu arjun

हैदराबाद: अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म 'ना पेरू सूर्या' की शूटिंग शुरू कर दी है। अल्लू इस फिल्म में वह एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि फिल्म के मुख्य दृश्यों की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म के जरिए पहली बार अर्जुन व वक्कंथम वामसी एक साथ नजर आएंगे। वामसी इस फिल्म से निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

​अपना लुक बदलने जा रहे हैं अल्लू अर्जुन

वामसी को कई तेलुगू फिल्मों जैसे 'किक' व 'टेंपर' में अपनी लेखन शैली के लिए जाना जाता है। सैन्य अधिकारी की तरह दिखने के लिए अर्जुन अमेरिका के प्रशिक्षक से एक माह का लंबा प्रशिक्षण ले रहे हैं।

अर्जुन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "वह इस भूमिका में ढलने के लिए प्रशिक्षक के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एक सैन्य अधिकारी के रूप में इस किरदार में उनकी बेहद फिट दिखने की उम्मीद है।"

किक', 'टेम्पर' जैसी फिल्मों में अपने लेखन योगदान के लिए पहचाने जाने वाले वाम्सी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। बॉलीवुड संगीतकार विशाल-शेखर धुनों पर काम करेंगे, जबकि लोकप्रिय छायाकार-फिल्म निर्माता राजीव रवि फिल्म के लिए कैमरा संभालेंगे।

तेलुगू फिल्म उद्योग में अर्जुन पहले सिक्स पैक ऐब्स वाले अभिनेता माने जाते हैं।

​(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन