1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलोक नाथ ने रेप का आरोप लगाने वाली राइटर पर किया मानहानि का मुकदमा

आलोक नाथ ने रेप का आरोप लगाने वाली राइटर पर किया मानहानि का मुकदमा

 Published : Oct 12, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 06:46 pm IST

तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, तब से कई महिलाएं हैशटैग मी टू के तहत सामने आ रही हैं और अपने हरैसमेंट की बातें शेयर कर रही हैं।

Alok Nath- India TV Hindi
Alok Nath

नई दिल्ली: मशहूर एक्टर आलोक नाथ पर रेप के केस का आरोप लगाने वाली राइटर पर अब अभिनेता ने मानहानि का केस कर दिया है। आलोकनाथ ने राइटर पर इस आधार पर केस किया है कि उन्होंने एक्टर की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। 

बता दें, तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, तब से कई महिलाएं हैशटैग मी टू के तहत सामने आ रही हैं और अपने हरैसमेंट की बातें शेयर कर रही हैं। इसी मूवमेंट ने राइटर को भी अपनी दुखद दास्तां शेयर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक लंबी चौड़ी फेसबुक पोस्ट लिखी और उसमें अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे को शेयर किया।

राइटर ने लिखा, "वह एक शराबी, लापरवाह और बुरा शख्स था लेकिन वह उस दशक का टेलीविजन स्टार भी था, इसलिए न केवल उसे उसके बुरे व्यवहार के लिए माफ कर दिया जाता था बल्कि कई लोग उसे और भी ज्यादा बुरा बनने के लिए उकसाते थे।" उन्होंने कहा कि उसने शो की मुख्य अभिनेत्री को भी परेशान किया, जो उसमें बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखाती थी। अपने साथ हुए सबसे बुरी घटना का जिक्र करते हुए नंदा ने कहा कि एक बार वह आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई और वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकलीं। उनके ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था।

राइटर ने कहा, "मैं घर जाने के लिए खाली सड़क पर पैदल ही चलने लगी । रास्ते में उस शख्स ने गाड़ी रोकी, जो खुद चला रहा था और कहा कि मैं उनकी गाड़ी में बैठ जाऊं, मुझे घर छोड़ देगा। मैं उस पर विश्वास करके गाड़ी में बैठ गई।" उन्होंने कहा, "इसके बाद मुझे बेहोशी सी छाने के चलते हल्का-हल्का याद है। मुझे याद है कि मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई। अगले दिन जब दोपहर को मैं उठी, तो मैं काफी दर्द में थी। मेरे साथ सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया गया था बल्कि मुझे मेरे घर ले जाकर मेरे साथ नृशंस व्यवहार किया गया था।" उन्होंने कहा, "मैं अपने बिस्तर से उठ नहीं सकी। मैंनै अपने कुछ दोस्तों को इस बारे में बताया लेकिन सभी ने मुझे इस घटना को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।"

बाद में उन्हें एक नई सीरीज के लिए लिखने और निर्देशन करने का मौका मिला और फिर उनका सामना आलोक नाथ से हो गया। वह उन्हें फिर परेशान करने लगे जिसके चलते नंदा ने निमार्ताओं से कहा कि वह निर्देशन नहीं कर पाएंगी, हालांकि उन्होंने शो के लिए लिखना जारी रखा। राइटर ने बताया कि नई सीरीज पर काम करने के दौरान फिर अभिनेता ने उन्हें अपने घर बुलाया और वह फिर से वो सब झेलने के लिए उनके पास चली गई क्योंकि उन्हें काम और पैसे की जरूरत थी। उन्होंने इस तरह के वाकये का शिकार हुए लोगों से सामने आकर अपनी बात रखने की अपील की है।

Also read:

आलोक नाथ पर बोलीं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी- इंडस्ट्री में उनका बर्ताव 'खुला राज़' है

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के डायरेक्टर लव रंजन पर एक्ट्रेस ने लगाए अश्लीलता के आरोप

साजिद पर लगे आरोपों पर बहन फराह खान ने किया ट्वीट, उसने जो किया वो भुगतेगा

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन