1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने जताई 'ब्लू व्हेल' गेम को लेकर चिंता

अमिताभ बच्चन ने जताई 'ब्लू व्हेल' गेम को लेकर चिंता

 Published : Aug 04, 2017 07:01 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 07:01 am IST

'द ब्लू व्हेल' नामक इंटरनेट गेम की वजह से लोगों के खुदकुशी करने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें इस गेम के प्रभाव में एक बच्चे ने सुसाइड कर लिया है। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने...

big b- India TV Hindi
big b

मुंबई: पिछले कुछ वक्त से 'द ब्लू व्हेल' नामक इंटरनेट गेम की वजह से लोगों के खुदकुशी करने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें इस गेम के प्रभाव में एक बच्चे ने सुसाइड कर लिया है। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'द ब्लू व्हेल' पर चिंता प्रकट की है। बिग बी ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा, "भयानक खबर पढ़ी, इंटरनेट पर युवा एक डरावना खेल, खेल रहे हैं। जिंदगी जीने के लिए होती है, ना कि समय आने से पहले गंवाने के लिए।"

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को शहर के अंधेरी ईस्ट की शेर-ए-पंजाब कलोनी में एक 14 साल के मनप्रीत सिंह साहनी ने कथित 5 मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी। आशंका जताई जा रही है कि उसने ब्लू व्हेल मोबाइल गेम का टास्क पूरा करने के लिए यह कदम उठाया। उसने नौवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र अपने दोस्त को संदेश भेजा था, "मैं बिल्डिंग से कूद रहा हूं।" इससे पहले कि कोई बचा पाता, बच्चे ने कूदकर जान दे दी।

बता दें कि इस खेल में 50 दिन अलग-अलग टास्क मिलते हैं। रोज टास्क पूरा होने के बाद अपने हाथ पर निशान बनाना पड़ता है, जो 50 दिन में पूरा होकर व्हेल का आकार बन जाता है और टास्क पूरा करने वाले को अंत में खुदकुशी करनी पड़ती है। वहीं उसके दोस्त ने दावा किया कि वह 50 दिनों से इस गेम को खेल रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन