1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन ने परिवार सहित किए लालबाग के राजा के दर्शन

Pics: मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन ने परिवार सहित किए लालबाग के राजा के दर्शन

 Published : Sep 09, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 04:27 pm IST

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मुकेश अंबानी, उनके दोनों बेटे और बहू लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

लालबागचा राजा के दर्शन करने परिवार के साथ पहुंचे अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी- India TV Hindi
लालबागचा राजा के दर्शन करने परिवार के साथ पहुंचे अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी

मुंबई: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। आम जनता से लेकर खास तक, सभी अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और कुछ दिनों बाद विधि-विधान से उनका विसर्जन किया जाता है। मुंबई में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है। लालबाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। देश की तमाम बड़ी हस्तियां लाइन में लगकर बप्पा के दर्शन करती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने लालबाग के राजा के दर्शन किए। 

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने लालबाग के राजा के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया और बप्पा के दर्शन किए।

वहीं, देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, उनके दोनों बेटे अनंत और आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पंडाल पहुंचे।

बता दें कि बॉलीवुड हर साल धूमधाम से गणेशोत्सव मनाता है। शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, विवेक ओबेरॉय, जितेंद्र समेत तमाम फिल्मी हस्तियां अपने-अपने घरों में बप्पा की मूर्ति लेकर आते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

Also Read:

ईद, दिवाली और क्रिसमस पर अक्षय कुमार ने किया कब्जा, जानें कौन-कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज

Chhichhore Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर छाया सुशांत- श्रद्धा के 'छिछोरे' का जादू, अभी तक कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन