1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने खरीदी एस क्लास मर्सिडीज, जानिए दाम

अमिताभ बच्चन ने खरीदी एस क्लास मर्सिडीज, जानिए दाम

 Published : Sep 01, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 11:40 pm IST

अमिताभ के घर में रोल्स रॉयस जैसी कई लग्जरी गाड़ियां है। अब कार कलेक्शन में नई गाड़ी भी जुड़ गई है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने खरीदी एस क्लास मर्सिडीज Image Source : VIRAL BHIYANI- INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। अब बिग बी ने केबीसी की शूटिग शुरू कर दी है। इस बीच बिग बी के घर नई कार आई है। जी हा, बच्चन परिवार के घर मे एक नई कार की एंट्री हुई है। खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने एस क्लास मर्सिडीज बेंज खरीदी है।

जानिए कार की कीमत

अमिताभ बच्चन ने जो कार खरीदी है वो आज ही लॉन्च हुई है, इस कार की कीमत करोड़ों में है। बताया जा रहा अमिताभ ने जो कार खरीदी है उसकी कीमत 1 करोड़ 38 लाख रुपये है और रजिस्ट्रेशन अमिताभ बच्चन के नाम पर है। 

इस कार नंबर भी है वीआईपी

अमिताभ के घर में रोल्स रॉयस जैसी कई लग्जरी गाड़ियां है। अब कार कलेक्शन में नई गाड़ी भी जुड़ गई है। गाड़ी का नंबर MH02FJ4041 है, जिसका जोड़ 11 होता है। 11 अमिताभ का लकी नंबर है और उनका जन्मदिन भी है। बता दें, 11 अक्टूबर को बिग बी का जन्मदिन होता है। 

केबीसी का प्रोमो

 
अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी से 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं। रविवार को शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन शो के पहले एपिसोड के कंटेस्टेंट के साथ दिखाई दे रहे हैं। केबीसी 12 के प्रोमो में दिख रहा है कि अमिताभ के सामने हॉटसीट पर बैठे शख्स ने पहले सवाल का जवाब देकर 1 हजार जीत लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन