1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग आयुष के जज्बे को किया सलाम, पैरों से बिग बी की पेंटिंग बनाकर किया गिफ्ट

अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग आयुष के जज्बे को किया सलाम, पैरों से बिग बी की पेंटिंग बनाकर किया गिफ्ट

 Published : Jun 20, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 12:23 pm IST

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर आयुष की फोटो शेयर की है और बताया है कि वो उनसे घर पर मिल चुके हैं।

अमिताभ बच्चन ने आयुष की फोटो की शेयर- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने आयुष की फोटो की शेयर Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

अगर हौसला और जज्बा हो तो हर कठिनाई को पार कर सफलता का मुकाम हासिल किया जा सकता है। जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण अमिताभ बच्चन के एक फैन ने दिया है, जो दिव्यांग हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी कला को खोने नहीं दिया। उन्होंने बिग बी को खास तोहफा दिया है, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जिक्र करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया है।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके फैन आयुष भी दिखाई दे रहे हैं। आयुष ने अपने पैरों से बिग बी की पेंटिंग बनाई है। उन्होंने गुलाबो सिताबो में निभाया गया उनके किरदार मिर्जा को पेंट करके बनाया है। 

जलसा के बाहर जुटने वाली भीड़ की पुरानी फोटो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखी पिता हरिवंश बच्चन की मशहूर पंक्ति

बिग बी ने कैप्शन में लिखा है, 'ये आयुष हैं.. दिव्यांग.. शारीरिक रूप से विकलांग .. अपने हाथों का उपयोग नहीं कर सकते, इसलिए अपने पैरों के साथ पेंट करते हैं.. मेरा सौभाग्य था, जब मैं इनसे घर पर मिला था.. इन्हें और इनकी प्रतिभा को आशीर्वाद दें.. मुझे ये उपहार दिया है।'

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो हाल ही में ऑनलाइन रिलीज हुई है। इसमें आयुष्मान खुराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। शुजीत सरकार की इस मूवी को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन