1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने दुआओं के लिए हाथ जोड़कर फैन्स का जताया आभार

अमिताभ बच्चन ने दुआओं के लिए हाथ जोड़कर फैन्स का जताया आभार

 Published : Jul 20, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 11:19 pm IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अस्पताल से अपने फैन्स को दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावती अस्पताल में भर्ती है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : TWITTER/@SRBACHCHAN

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपने स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते हैं। 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। दोनों की रिपोर्ट आने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। दोनों घर में ही क्वारंटीन हुई थी। शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को भी नानवती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमिताभ बच्चन अपने फैन्स को शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं। सोमवार को उन्होंने हाथ  जोड़कर तस्वीर शेयर करते हुए सभी फैन्स को शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा- इस मुश्किल भरे समय में पूरा दिन आपके प्यार और देखभाल से भरा हुआ। मैं और मैं केवल वही व्यक्त कर सकता हूं जो मैं यहां से कर सकता हूं .. मेरी अपार कृतज्ञता। "

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर भी हाथ जोड़कर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- अभी के लिए मैं सिर्फ यह ही कर सकता हूं।

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या संग एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, "हम आपका प्यार देखते हैं.. हम आपकी प्रार्थना सुनते हैं.. हम अपने हाथ जोड़कर आपका आभार व्यक्त करते हैं। धन्यवाद।"

अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जब से अस्पताल में हैं, तब से वो इतना प्यार लुटाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। सेहत की बात करें तो चारों की तबीयत में सुधार हो रहा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन