1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब फिल्म के सेट पर ही सो गए अमिताभ बच्चन

जब फिल्म के सेट पर ही सो गए अमिताभ बच्चन

 Published : Aug 02, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 02:45 pm IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस दौरान वह सुकूनभरी नींद लेते हुए नजर आ रहे हैं। मेगास्टार बिग बी का कहना है कि पटकथा में सोने का दृश्य किसी भी कलाकार के लिए सुकूनभरा लम्हा होता है।

big b- India TV Hindi
big b

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस दौरान वह सुकूनभरी नींद लेते हुए नजर आ रहे हैं। मेगास्टार बिग बी का कहना है कि पटकथा में सोने का दृश्य किसी भी कलाकार के लिए सुकूनभरा लम्हा होता है। अमिताभ ने हाल ही में अपने ब्लॉग में लिखा, "सोना जो हम सबके लिए एक जरूरी प्रक्रिया है, उसकी कमी को सेट पर पूरा करने का अवसर मिलना पटकथा में एक सुकूनभरा लम्हा होता है।"

महानायक ने इसके साथ ही फिल्म के सेट पर खिची गई अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह नींद की एक झपकी लेते हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने कहा, "सेट पर मौजूद लाइटिंग, और एक्शन और दृश्य फिल्माए जाने के दौरान असल में नींद आ सकती है। क्या सुखद अहसास। मुझे सचमुच नींद आ गई और उन्हें आकर मुझे जगाना पड़ा, यह बताने के लिए कि शूटिंग हो चुकी है।"

इस फिल्म में महानायक के साथ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में ऋषि को एक 75 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। जबकि बिग बी 102 साल के शख्स की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। (प्रभास और अनुष्का के बीच आई बॉलीवुड की ये हसीना!)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन