1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने 'सच्चाई' को लेकर किया पोस्ट, लिखा- ये स्वयं अपनी वकील होती है...

अमिताभ बच्चन ने 'सच्चाई' को लेकर किया पोस्ट, लिखा- ये स्वयं अपनी वकील होती है...

 Published : Aug 08, 2020 01:30 pm IST,  Updated : Aug 08, 2020 01:36 pm IST

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां शेयर की। साथ ही ये भी बताया कि सच्चाई खुद अपना वकील होता है।

amitabh bachchan latest post - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने सत्य को लेकर शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को हराकर घर लौट चुके हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने दिल का हाल बयां करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां शेयर की। साथ ही ये भी बताया कि सच्चाई खुद अपना वकील होता है। 

अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दलीलें अक्सर झूठ के लिए दी जाती है... सत्य तो स्वयं अपना वकील होता है!!" उन्होंने अपने पिता की कुछ पंक्तियां शेयर की, "मैं छुपाना जानता तो जग मुझे साधू समझता; शत्रु मेरा बन गया है छल रहित व्यवहार मेरा।"

केरल विमान हादसा: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार सहित इन बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, "बहुत कम लोग जानते हैं कि वो बहुत कम जानते हैं।"

बिग बी इन दिनों मुंबई की बारिश को भी एन्जॉय कर रहे हैं। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हुआ था।

गौरतलब है कि अमिताभ, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन कोरोना वायरस को हराकर घर लौट चुके हैं, लेकिन सभी को अभिषेक के कोविड 19 से ठीक होकर घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन