1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की तीन जेनरेशन की थ्रोबैक फोटो, लिखी खास बात

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की तीन जेनरेशन की थ्रोबैक फोटो, लिखी खास बात

 Published : Jun 28, 2020 08:00 am IST,  Updated : Jun 28, 2020 01:11 pm IST

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा के साथ पुरानी फोटो शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पुरानी फोटो- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की पुरानी फोटो Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही एक खास बात भी लिखी है। 

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पिता.. बेटा..  और नाती.. कुछ साल पहले.. इस तरह से हाथों को फोल्ड करना बिल्कुल भी प्लान नहीं था। बस हो गया।'

अमिताभ बच्चन ने आजादी, न्याय और कानून को लेकर शेयर किया पोस्ट, लिखी खास बात

बिग बी ने एक और पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें पत्नी जया बच्चन और उनके साथ पोती आराध्या बच्चन, नातिन नव्या नंदा और नाती अगस्त्य नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि बिग बी ने इससे पहले लॉकडाउन में भी अगस्त्य के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों जिम में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया था कि वर्कआउट के लिए नाती से प्रेरणा मिलती है। 

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबो इसी महीने रिलीज हुई है। इसमें आयुष्मान खुराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। अपकमिंग मूवीज में बिग बी ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे, जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय भी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन