1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को याद आए पुराने दिन, राजेश खन्ना और शशि कपूर के साथ शेयर की तस्वीरें

अमिताभ बच्चन को याद आए पुराने दिन, राजेश खन्ना और शशि कपूर के साथ शेयर की तस्वीरें

 Published : Jul 06, 2019 05:51 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 05:51 pm IST

अमिताभ बच्चन अपने ऑफ के दिन क्या करते हैं इस बारे में उन्होंने ट्विटर पर कुछ फोटोज शेयर करके बताया है।

Amitabh Bachchan with shashi kapoor and rajesh khanna- India TV Hindi
Amitabh Bachchan with shashi kapoor and rajesh khanna Image Source : TWITTER

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि अपने ऑफ डे में वह कुछ नहीं करते हैं बल्कि अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को राजेश खन्ना और शशि कपूर जैसे मशहूर दिवंगत अभिनेताओं के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'लावारिस' से भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक शेड्यूल जो आपको नॉन स्टॉप बिना रुके काम करवाता है। उससे जब आपको एक ऑफ डे मिलता है, आपको नहीं पता कि क्या करना है इसलिए मैंने कुछ भी नहीं किया और पुराने दौर को याद किया।"

अमिताभ फिलहाल 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं।

बिग बी 'ब्रह्मास्त्र' और तमिल फिल्म 'उयन्र्ता मणिथन' में भी नजर आएंगे।

Also Read:

अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के बॉलीवुड में एंट्री पर किया ये खुलासा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने न्यूयॉर्क में फैंस के साथ ली सेल्फी, तस्वीर वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन