1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने इरफान खान और श्रीदेवी के साथ शेयर की फोटो, लिखा- दोनों इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए

अमिताभ बच्चन ने इरफान खान और श्रीदेवी के साथ शेयर की फोटो, लिखा- दोनों इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले गए

 Published : May 09, 2020 01:32 pm IST,  Updated : May 09, 2020 02:35 pm IST

अमिताभ बच्चन की फिल्म पीकू और खुदा गवाह को रिलीज हुए 5 और 28 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इरफान खान और श्रीदेवी के साथ तस्वीर शेयर की है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
खुदा गवाह और पीकू Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन लॉकडाउन में अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करके फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म के पुराने किस्से भी फैन्स को बताते रहते हैं। 8 मई को अमिताभ बच्चन की श्रीदेवी के संग फिल्म खुद गवाह को 28 साल और इरफान खान के साथ पीकू को 5 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने दोनों फिल्मों के सीन शेयर करके दोनों को ही याद किया है। साथ एक इमोशनल कैप्शन लिखा है।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- खुदा गवाह के 28 साल.... पीकू के 5 साल। आज 8 मई को और उन दोनों को याद करते हुए जो हमे छोड़कर चले गए।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में खुदा गवाह के बारे में लिखते हुए श्रीदेवी को याद किया। उन्होंने लिखा-  खुदा गवाह के 28 साल.... पीकू के 5 साल। यादों में जीवित हैं। वहाँ से दोनों की याद में खो गया .. उपस्थिति और प्रतिभा में असाधारण। "उन्होंने ब्लॉग में निर्देशक मुकुल एस आनंद के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा- तीसरा व्यक्ति भी खुदा गवाह से है। डायरेक्टर मुकुल एस आनंद हमे बहुत जल्दी छोड़कर चले गए थे। उनकी आंखों में जादुई कैमरा लेंस था। 

पीकू के पांच साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने भी इरफान खान के साथ टेनिस खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- प्लीज वापिस आ जाओ इरफान।

9 मई को अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं। उन्होंने भूतनाथ में अपने लुक के साथ इमोजी शेयर करते हुए लिखा- भूतनाथ के 12 साल। बच्चे मुझे आज भी भूतनाथ अंकल बुलाते हैं लेकिन मगर किसी से बहुत ही शानदार ढूंढ निकाला है। अग्निपथ फिल्म में एक सीन है जिसमें मैं जेल में घुसता हूं और गोली चलाकर एक कैदी की हत्या कर देता हूं। जेल की दीवार पर पीछे चॉक से भूत नाथ लिखा हुआ था। अग्निपथ तो सालों पहले बन गई थी लेकिन यह कैसे हुआ। अगर आपके पास डीवीडी या नेट है तो जाकर वो सीन देखिए। संयोग से वह अग्निपथ में मेरा पहला सीन था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा वह झुंड, गुलाबो-सिताबो, चेहरे में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन