1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ के साथ हिट रही है ऋषि की जोड़ी, 'कभी कभी' से '102 नॉट आउट' तक साथ किया काम

अमिताभ के साथ हिट रही है ऋषि की जोड़ी, 'कभी कभी' से '102 नॉट आउट' तक साथ किया काम

 Published : Apr 30, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 03:11 pm IST

67 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

rishi kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। इस खबर को सुनने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर उनके देहांत की पुष्टि की। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इनकी जोड़ी सुपरहिट थी। उनकी दोस्ती भी फेमस थी और उनकी बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद थी।

ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने आखिरी बार 102 नॉट आउट में काम किया था। इसमें ऋषि, अमिताभ के बेटे बने थे। 

फिल्म जगत के दोनों स्टार्स ने 70 के दशक में एक साथ काम करना शुरू किया था। उन्होंने 'अमर अकबर एंथनी', 'कूली', 'नसीब', 'अजूबा' और 'कभी कभी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

बता दें कि 67 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन