1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथों में पट्टी बांधकर ऋषि कपूर की शादी में शरीक हुए थे अमिताभ बच्चन, शेयर किया पुराना किस्सा

हाथों में पट्टी बांधकर ऋषि कपूर की शादी में शरीक हुए थे अमिताभ बच्चन, शेयर किया पुराना किस्सा

 Published : May 07, 2020 08:51 pm IST,  Updated : May 07, 2020 08:51 pm IST

ऋषि ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। 

ऋषि कपूर की शादी में अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
ऋषि कपूर की शादी में अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर की शादी के जश्न के दिनों को याद किया है। बता दें कि ऋषि ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। 

अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'महान' के 37 साल पूरे होने पर अपने ब्लॉग पर बताया कि वो ऋषि कपूर की बारात में हाथों में पट्टी बांधकर शामिल हुए थे। उन्होंने लिखा, 'एक गाने की शूटिंग करते वक्त उन्हें रस्सी के सहारे नीचे स्लाइड करते हुए आना था। मुझे नहीं पता था कि रस्सी के घर्षण से हाथों में इतनी ज्यादा चोट लग जाएगी। फिर भी मैं नहीं रुका और शूटिंग करता रहा। इसके बाद तुरंत अस्पताल गए। टांके लगे और हाथ में पट्टी बांधनी पड़ी।'

ऋषि कपूर की शादी में अमिताभ बच्चन
ऋषि कपूर की शादी में अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने बताया कि इसके बाद वो ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हुए। अगले दिन वो शूटिंग के लिए वापस चेन्नई चले गए। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो सूट और सिर पर पगड़ी पहने नज़र आ रहे हैं।

इसके बाद दीवाली के त्योहार पर पटाखे जलाते समय वो उसी हाथ में फिर से जल गए। ऐसे में अन्य फिल्मों जैसे इंकलाब और शराबी की शूटिंग में वो जेब में हाथ रखकर या हाथों में स्टाइल से रुमाल बांधकर अपनी चोट छिपाते रहे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन