1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर ऐसा क्या हुआ जो मेगास्टार अमिताभ बच्चन को नहीं याद रहा अपना असली चेहरा

आखिर ऐसा क्या हुआ जो मेगास्टार अमिताभ बच्चन को नहीं याद रहा अपना असली चेहरा

 Published : Jul 15, 2019 08:09 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 08:09 pm IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन को उनके हालिया फिल्मों में बड़ी दाढ़ी में देखा गया। ऐसे में वह भूल चुके हैं कि उनका वास्तविक चेहरा कैसा दिखता है।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: मेगास्टार अमिताभ बच्चन को उनके हालिया फिल्मों में बड़ी दाढ़ी में देखा गया। ऐसे में वह भूल चुके हैं कि उनका वास्तविक चेहरा कैसा दिखता है। बिग बी को फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में बड़ी दाढ़ी में देखा गया था। वहीं फिल्म 'चेहरे' और 'गुलाबो-सिताबो' में भी उनका लुक इसी से मिलता जुलता है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "मैंने नोटिस किया कि बियर्ड ब्रिगेड वाले चेहरे को तीन फिल्मों में दोहराया गया है। जो 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान', 'चेहरे' और 'गुलाबो-सिताबो' हैं। मैं लगभग भूल चुका हूं कि मेरा वास्तविक चेहरा कैसा है।"

यह आइकॉनिक अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अपनी आगामी फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन