
waheeda rehman
वहीदा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान दो बार फिल्मफेयर अवार्ड जीता, पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार उन्होंने 1969 की फिल्म 'नीलकमल' और दूसरा 1967 की 'गाइड' के लिए जीता। बेमिसाल अभिनय करने वाली वहीदा को 1972 में पद्मश्री और साल 2011 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बुजुर्ग हो चुकीं अभिनेत्री वहीदा अब भी पूरी तरह सक्रिय हैं, लेकिन अब फिल्मों में काम करने को इच्छुक नहीं हैं। वह अपना पूरा समय परिवार को ही देना चाहती हैं। उन्हें 81वां जन्मदिन मुबारक!