1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: अमिताभ बच्चन ने कहा, "स्वच्छ भारत अभियान में सिर्फ आवाज ही नहीं दे रहा मैं बल्कि..."

VIDEO: अमिताभ बच्चन ने कहा, "स्वच्छ भारत अभियान में सिर्फ आवाज ही नहीं दे रहा मैं बल्कि..."

 Published : May 09, 2018 02:09 pm IST,  Updated : May 09, 2018 02:09 pm IST

लंबे वक्त से देशभर में स्वच्छता तो लेकर लोगों को काफी जागरूक किया जा रहा है। वहीं हस्तियां भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में इस पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान के लिए सिर्फ चेहरा और आवाज देने के बजाय बहुत कुछ करने की जरूरत है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: पिछले लंबे वक्त से देशभर में स्वच्छता तो लेकर लोगों को काफी जागरूक किया जा रहा है। वहीं हस्तियां भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में इस पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान के लिए सिर्फ चेहरा और आवाज देने के बजाय बहुत कुछ करने की जरूरत है। बिग बी ने स्वच्छ भारत अभियान के आधिकारिक पेज से एक वीडियो रिट्वीट किया। इस वीडियो में वह भारत को खुले में शौच से मुक्त करने व गांवों में शौचालय निर्माण की बात करते दिख रहे हैं।

इसका शीर्षक दिया गया, "जैसा कि स्वच्छ भारत मिशन भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसमें युवाओं का योगदान अब पहले की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्वच्छ भारत के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप में शामिल हों और स्वच्छ राष्ट्र बनाने में मदद करें।"

अमिताभ ने कहा, "इस अभियान के लिए ज्यादा जारूकता पैदा किए जाने की जरूरत है..मैं इस दिशा में सिर्फ चेहरा या आवाज देकर काम नहीं कर रहा, बल्कि पेशेवर तौर पर काम कर रहा हूं..मैंने जो कहा है उसे मुझे करना है और हम इससे ज्यादा करेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन