1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की पहले गाने के रियर्सल की फोटो, साथ बैठे बच्चे को पहचानते है?

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पहले गाने के रियर्सल की फोटो, साथ बैठे बच्चे को पहचानते है?

 Published : Jan 19, 2021 11:57 am IST,  Updated : Jan 19, 2021 11:57 am IST

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पहले गाने के रियर्सल की फोटो, साथ बैठे बच्चे को पहचानते है?- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की पहले गाने के रियर्सल की फोटो, साथ बैठे बच्चे को पहचानते है? Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वह रोजाना खूबसूरत अनसीन तस्वीरों के अलावा दिलचस्र किस्से शेयर करते रहते हैं। मंगलवार को भी बिग बी ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। जिन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है। बिग बी ने मिस्टर नटवरलाल की फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने अपना पहला गाना 'मेरे पास आओ' गाया था।

अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर की बात करें तो इसमें वह म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन के सामने अपने गाने के रियर्सल कर रहे हैं। बता दें कि राजेश रोशन ऋतिक रोशन के अंकल है। इस मौके पर महानायक व्हाइट कलर की शर्ट और जींस पहले हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बगल में कुर्सी में छोटे से ऋतिक रोशन बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जिन्होंने ब्लू डेनिम शर्ट पहना हुआ है।

कपिल शर्मा ने खोला राज़, आखिर क्यों छोड़कर भाग गए थे शादी का स्टेज

अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मिस्टर नटवरलाल के लिए मैनें पहला गाना 'मेरे पास आओ ... गाया' ... संगीत निर्देशक राजेश रोशन के साथ संगीत की रिहर्सल, ... और ... यह सब एक तरफ 'पलथी मार के'  बैंच में बैठा कोई देखरेख कर रहा है। वह निश्चित ही ऋतिर रोशन है।'

कमल हासन की सर्जरी को लेकर दोनों बेटियों का बयान आया सामने

इस तस्वीर में ऋतिक रोशन को पहचान पाना काफी मुश्किल है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों स्टार फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' में भी नजर आए। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन