1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वीडियो को देख अमिताभ बच्चन भी हुए लोटपोट, फैंस के साथ किया शेयर

इस वीडियो को देख अमिताभ बच्चन भी हुए लोटपोट, फैंस के साथ किया शेयर

 Published : Apr 26, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 04:26 pm IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देख बिग बी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इस वीडियो में एक बच्चा अपने पिता के साथ दिखाई दे रहा है। पिता बच्चे के सामने पेट की एक्सरसाइज करता हुए दिख रहा है।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
Amitabh bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देख बिग बी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इस वीडियो में एक बच्चा अपने पिता के साथ दिखाई दे रहा है। पिता बच्चे के सामने पेट की एक्सरसाइज करता हुए दिख रहा है, वहीं बच्चा भी हू-ब-हू उन्हें कॉपी करने लगता है। छोटे से बच्चे की इस तरह की हरकत देख जहां ओर सभी हैरान हैं, वहीं लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

इस वीडियो को अशोक मिस्त्री नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे देख अमिताभ से इस रिट्वीट करने से खुद को रोक नहीं पाए। वैसे बता दें कि यह वीडियो पहले ही काफी वायरल है, वहीं हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण वह अपने चाहनेवालों के साथ जुड़े रहते हैं।

गौरतलब है कि अमिताभ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋषि कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म पिता और बेटे की कहानी के इर्द गर्द घूमती रहती है। फिल्म 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन