1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या... अब अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि ये मशहूर अभिनेता होस्ट करेगा 'केबीसी 9'

ये क्या... अब अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि ये मशहूर अभिनेता होस्ट करेगा 'केबीसी 9'

 Published : Sep 13, 2017 01:22 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 01:24 pm IST

मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अमिताभ बच्चन की वजह से भी जाना जाता है।

abhishek bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan kbc

नई दिल्ली: मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन की वजह से भी जाना जाता है। जब से ये शो शुरू हुआ है अमिताभ ही इसे होस्ट करते आए हैं। शो का एक सीजन शाहरुख ने जरूर होस्ट किया था मगर लोगों के दिलो दिमाग में सिर्फ अमिताभ ही हैं। सीजन 9 भी अमिताभ ही होस्ट कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें यह शो अब अमिताभ होस्ट नहीं करेंगे। जी हां सोनी का नया प्रोमो देखकर तो ऐसा ही लगता है।

सोनी टीवी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक नया प्रोमो जारी हुआ है, प्रोमो में अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। अभिषेक कहते दिख रहे हैं, ‘न्यू-न्यू सीजन है ध्यान लगाकर देख, केबीसी अब होस्ट करेगा आपका अभिषेक।'

लेकिन चौंकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभिषेक सिर्फ एक एपिसोड में ही नजर आएंगे। इसमें वो प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स का प्रमोशन करते दिखाई देंगे। इसमें अभिषेक की टीम के बाकी लोग भी नजर आएंगे। इस एपिसोड के लिए अभिषेक ने शूटिंग भी पूरी कर ली है। खास बात यह कि अमिताभ इस शो के होस्ट नहीं होंगे, और न ही अभिषेक शो में गेस्ट बनकर आएंगे। अभिषेक शो में होस्ट बनकर आएंगे और एक दिन के लिए केबीसी होस्ट करेंगे।  

इससे पहले भी अभिषेक केबीसी में पहुंचे हैं, लेकिन वो हर बार मेहमान बनकर आए हैं। यह मौका वाकई खास होगा क्योंकि इस बार अभिषेक केबीसी होस्ट करते दिखेंगे।

 सोनी टीवी ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक शो को होस्ट करते दिख रहे हैं, और उनके सामने हॉट सीट पर बैठे हैं अभिनेता अमिताभ बच्चन।

देखिए वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन