1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने इस वजह से 'चेहरे' को किया था साइन, फिल्म को लेकर खोला ये राज़

अमिताभ बच्चन ने इस वजह से 'चेहरे' को किया था साइन, फिल्म को लेकर खोला ये राज़

 Written By: IANS
 Published : Aug 26, 2021 07:00 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 12:57 pm IST

चेहरे की कास्ट में इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रिया चक्रवर्ती, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और सिद्धांत कपूर भी शामिल हैं।

amitabh bachchan talks about chehre movie latest news in hindi - India TV Hindi
फिल्म आनंद पंडित द्वारा निर्मित और रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित है Image Source : INSTAGRAM: THEREALEMRAAN

मिस्ट्री थ्रिलर चेहरे में लंबे अंतराल के बाद अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी ने ही उन्हें इस प्रोजेक्ट को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। सुपरस्टार ने खुलासा किया कि उन्हें उनकी आगामी फिल्म चेहरे के लिए साइन करने के लिए किस चीज ने सबसे अधिक आकर्षित किया। बिग बी ने कहा, चेहरे की कहानी काफी समय से रूमी जी के पास थी और वह हमेशा मुझसे कहते थे कि जब भी हम मिलेंगे, वह मुझे इसे सुनाना चाहेंगे। जब मैंने इसे सुना, तो मैंने तुरंत फैसला किया कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूंगा।

फिल्म आनंद पंडित द्वारा निर्मित और रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित है।

न्होंने कहा, लोग आमतौर पर मानते हैं कि अगर यह एक रूमी जाफरी की फिल्म है तो यह एक कॉमेडी ही होगी, लेकिन ऐसा नहीं है! ऐसा कुछ सब्जेक्ट या विषय नहीं रहा है, जिसे रूमी ने पहले चुना हो और अब जब यह उसके पास है। मैं इसका एक हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।

चेहरे की कास्ट में इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रिया चक्रवर्ती, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और सिद्धांत कपूर भी शामिल हैं। फिल्म में बिग बी और इमरान हाशमी को न्याय और सजा के खेल में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाएगा।

चेहरे 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन