1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोलकाता में कार एक्सीडेंट की खबर के बाद अमिताभ बच्चन ने किया यह ट्वीट

कोलकाता में कार एक्सीडेंट की खबर के बाद अमिताभ बच्चन ने किया यह ट्वीट

 Published : Nov 17, 2017 06:53 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 06:53 pm IST

अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद पहली बार ट्वीट किया है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan Image Source : PTI

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। अभिनेता ने गुरुवार रात ट्वीट किया, "मुझे मेरे चिंतित शुभचिंतकों और मीडिया ने सूचित किया है कि कोलकाता में एक कार दुर्घटना में मैं बाल-बाल बच गया..यह गलत है, कोई दुर्घटना नहीं हुई और मैं बिल्कुल ठीक हूं।"

खबरों के मुताबिक, कोलकाता में पिछले सप्ताह अमिताभ एक कार दुर्घटना में उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी मर्सिडीज कार का एक पहिया निकल गया।

अमिताभ वहां 23वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन