1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से शेयर की ये फोटो, हो रही है वायरल

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से शेयर की ये फोटो, हो रही है वायरल

 Published : Aug 02, 2020 08:53 am IST,  Updated : Aug 02, 2020 10:15 am IST

अमिताभ ने सिर झुकाए अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसको लेकर फैंस असमंजस में हैं।

amitabh bachchan latest post - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिग बी कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हॉस्पिटल में भी वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने दिल का हाल बयां करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सिर झुकाए अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसको लेकर फैंस असमंजस में हैं। 

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने इस फोटों में कोई कैप्शन नहीं लिखा है। 

इस वजह से अमर सिंह और अमिताभ बच्चन की दोस्ती में आ गई थी दरार

ऐसे में फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। किसी ने लिखा कि आप ठीक तो हैं? तो एक यूजर ने लिखा कि वो दिवंगत नेता अमर सिंह जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने हेल्थ वर्कर्स की सराहना करते हुए पोस्ट शेयर किया था। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन केस ाथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। ऐश्वर्या राय और आराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन