1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन से पहले इन तीन एक्टर्स को ऑफर की गई थी 'डॉन'

अमिताभ बच्चन से पहले इन तीन एक्टर्स को ऑफर की गई थी 'डॉन'

 Published : Jun 04, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 11:35 pm IST

अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन को रिलीज हुए 42 साल पूरे हो गए हैं। पर क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

don- India TV Hindi
डॉन Image Source : TWITTER/AMITABH BACHCHAN

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग से हर किरदार में जान डाल देते हैं। उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट रही हैं। इन सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में 42 साल पहले रिलीज हुई डॉन शामिल है। मगर क्या आपको पता है अमिताभ बच्चन इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे? अमिताभ बच्चन से पहले तीन एक्टर्स को ये फिल्म ऑफर की गई थी। जी हां तीनों एक्टर के फिल्म को ना कहने के बाद अमिताभ बच्चन को ऑफर की गई थी। डायरेक्टर चंद्र बरोट ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था।

डायरेक्टर चंद्र बरोट ने पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि डॉन सबसे पहले देव आनंद को ऑफर की गई थी जब उन्होंने कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया तो उसके बाद धर्मेंद्र और जितेंद्र के पास गए। उन दोनों एक्टर के रिजेक्ट करने के बाद मेकर्स ने अमिताभ बच्चन को फिल्म के लिए अप्रोच किया।

12 मई 2020 को डॉन को रिलीज हुए 42 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने इस दिन सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके यादें ताजा की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था।

डॉन में अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान, प्राण, हेलन, ओम शिवपुरी, युसूफ खान, पिंचू कपूर, इफ्तेखार, मैक मोहन अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन