1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने पूरी की '102 नॉट आउट' की शूटिंग, 26 साल बाद फिर मिलेगा ऋषि कपूर का साथ

अमिताभ बच्चन ने पूरी की '102 नॉट आउट' की शूटिंग, 26 साल बाद फिर मिलेगा ऋषि कपूर का साथ

 Published : Oct 18, 2017 01:57 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 01:57 pm IST

अमिताभ बच्चन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आई है कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। बता दें कि फिल्म में एक बार फिर लंबे वक्त के बाद बिग बी के साथ दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर भी दिखाई..

rishi kapoor- India TV Hindi
rishi kapoor

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आई है कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। बता दें कि फिल्म में एक बार फिर लंबे वक्त के बाद बिग बी के साथ दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने पर अमिताभ बच्चन ने बुधवार को ट्वीट किया, "मेरी एक और परियोजना समाप्त हुई..अभी-अभी '102 नॉट आउट' की शूटिंग से वापस आया हूं..यह खत्म हुआ और अब अगले के लिए काम शुरू।"

गौरतलब है कि उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 102 वर्षीय व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन को यह भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे का किरदार निभा रहे है। फिल्म में इन दोनों ही अभिनेताओं को बूढ़ा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स का उपयोग किया गया है।

बता दें कि इस फिल्म के अलावा अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भी होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जल्द वह आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। (Bigg Boss 11: विकास गुप्ता ने सबके सामने किया शिल्पा शिंदे को Kiss, देखें वीडियो)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन