1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैमिली: अमिताभ, प्रियंका, चिरंजीवी, रजनीकांत समेत इन सितारों ने वर्क फ्रॉम होम करके शूट की शॉर्ट फिल्म

फैमिली: अमिताभ, प्रियंका, चिरंजीवी, रजनीकांत समेत इन सितारों ने वर्क फ्रॉम होम करके शूट की शॉर्ट फिल्म

 Published : Apr 06, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 11:48 pm IST

ज़ोआ मोरानी की बहन शाज़ा ने कल रात पहले ही सकारात्मक परीक्षण कर लिया था और नानावती अस्पताल में हैं जबकि ज़ोआ मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। ज़ोआ के माता-पिता का भी परीक्षण किया गया है और वे अपनी रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

शॉर्ट फिल्म फैमिली- India TV Hindi
शॉर्ट फिल्म फैमिली Image Source : ट्विटर

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में हर कोई अपने घर पर ही है। बॉलीवुड सितारे भी शूटिंग और फिल्मों से ब्रेक लेकर घर पर आराम कर रहे हैं, और फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के तमाम सितारों ने मिलकर एक शॉर्ट फिल्म शूट की है जिसे सोनी ने आज रिलीज किया है। इस शॉर्ट फिल्म की खास बात यह है कि सभी सितारों ने अपने-अपने घर पर रहकर ही यह शॉर्ट फिल्म शूट की है। इतना ही नहीं सभी अपनी-अपनी मातृ भाषा ही बोलते दिख रहे हैं।

फैमिली नाम की इस शॉर्ट फिल्म में आपको अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, मोहनलाल, ममूटी, सोनाली, शिवराज कुमार, दिलजीत दोसांझ और शिव कुमार जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया  है कि अमिताभ का चश्मा गुम हो जाता है जिसे ढूढ़ने में रणबीर कपूर और दिलजीत दोसांझ लगे हुए हैं। आखिर में ये चश्मा आलिया के पास मिलता है और प्रियंका अमिताभ को हैंडओवर कर देती हैं। इस फिल्म के अंत में बिग बी एक मैसेज भी देते हैं। वो बताते हैं कि कैसे सभी सितारों ने घर पर रहकर ये वीडियो शूट किया है। अमिताभ लोगों से भी घर पर रहने की अपील करते हैं।

यहां देखिए शॉर्ट फिल्म फैमिली-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन