1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ के 'कबीर सिंह' विजय देवरकोंडा संग रोमांस करेंगी अनन्या पांडे

साउथ के 'कबीर सिंह' विजय देवरकोंडा संग रोमांस करेंगी अनन्या पांडे

 Published : Feb 20, 2020 11:50 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 02:02 pm IST

विजय देवरकोंडा जल्द ही अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे। पुरी जगननाथ की फिल्म में ये दोनों काम करेंगे।

Vijay Deverakonda and ananya panday- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। पुरी जगननाथ के डायरेक्शन के बन रही फिल्म 'फाइटर' में विजय के साथ अनन्या पांडे अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम अभी ऑफिशियल नहीं किया गया है। अनन्या पांडे ने विजय का बॉलीवुड में स्वागत किया है।

अनन्या ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा- पैन इंडिया फिल्म के साथ जुड़कर खुशी और उत्साहित हूं। हमारे डायरेक्टर पुरी जगननाथ प्रोड्यूसर करण जौहर, अपूर्वा मेहता और चार्मी कौर। मिस्टर देवरकोंडा बॉलीवुड में आपका स्वागत है।

अनन्या के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट करके बधाई दी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फोटो शेयर करके लिखा- अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। यह फिल्म हिंदी और साउथ की सभी भाषाओं में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन