1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे ने शेयर किया 'खाली पीली' का 'पोस्टर', को-स्टार ईशान खट्टर ने पूछा ये सवाल

अनन्या पांडे ने शेयर किया 'खाली पीली' का 'पोस्टर', को-स्टार ईशान खट्टर ने पूछा ये सवाल

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2020 09:50 pm IST,  Updated : May 30, 2020 09:50 pm IST

'खाली पीली' में ईशान एक मुंबई के कैब चालक की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है।

अनन्या पांडे ने शेयर किया 'खाली पीली' का 'पोस्टर'- India TV Hindi
अनन्या पांडे ने शेयर किया 'खाली पीली' का 'पोस्टर' Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री अनन्या पांडेय ने अपनी आगामी फिल्म 'खाली पीली' का पहला 'अनौपचारिक पोस्टर' बनाया है। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह कागज के एक टुकड़े पर पेंटिंग करती नजर आ रही हैं। पेंटिंग में लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर पेप्पा पिग के साथ एक काली-पीली टैक्सी देख सकते हैं।

काले पीले टॉप और सफेद जींस पहने नवोदित अभिनेत्री ने लिखा, "'खाली पीली' के पहले अनौपचारिक पोस्टर की पहली पेंटिंग।"

वहीं इस फिल्म में अनन्या के विपरीत कास्ट हुए अभिनेता ईशान ने कमेंट किया, "पेप्पा पिग भी हमारे फिल्म में है? मैंने पक्का फिल्म के उस दिन की शूटिंग मिस कर दी।"

'खाली पीली' में ईशान एक मुंबई के कैब चालक की भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन