1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे की पहल 'सो पॉजिटिव' का दिखा बड़ा प्रभाव , इंस्टाग्राम लेकर आया नया फीचर

अनन्या पांडे की पहल 'सो पॉजिटिव' का दिखा बड़ा प्रभाव , इंस्टाग्राम लेकर आया नया फीचर

 Published : May 17, 2020 01:26 pm IST,  Updated : May 17, 2020 01:32 pm IST

अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया बुलिंग से निपटने के लिए एक मुहिम की शुरूआत की थी। जिसका प्रभाव देखकर वह काफी खुश हैं। 

ananya panday- India TV Hindi
अनन्या पांडे Image Source : INSTAGRAM/ANANYA PANDAY

सकारात्मकता फैलाने और सोशल मीडिया बुलिंग से निपटने के लिए अनन्या पांडे और उनकी पहल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उनकी इस पहल ने ट्रोलर और बुलिंग करने वालों को एक बार फिर मुंह तोड़ जवाब दे दिया है। अनन्या की पहल के बाद इंस्टाग्राम ने ट्रोल और बुलिंग के खिलाफ नया फीचर लॉन्च किया है।

एंटी-बुलिंग फीचर के साथ एक और फीचर उपयोगकर्ता को दिया गया है। इसके जरिए उपयोगकर्ता को एक साथ बड़ी संख्या में ट्रोल कमेंट्स डिलीट करने में मदद मिलेगी। इससे उपयोगकतार्ओं के लिए प्लेटफॉर्म को सकारात्मक रखा जा सकेगा। इस फीचर ने वैश्विक स्तर पर की गई पहल 'सो पॉजिटिव' और स्वच्छ सोशल मीडिया को उसके लक्ष्य के अधिक करीब पहुंचा दिया है।

इस स्टेप का स्वागत करते हुए अनन्या ने अपने हैंडल पर साझा किया,"इंस्टाग्राम के नए फीचर को देखकर खुशी हो रही है। इसने निश्चित रूप से हमें सो पॉजिटिव ऑनलाइन समुदाय के हमारे लक्ष्य के एक कदम ओर करीब पहुंचा दिया है।"

'सो पॉजिटिव' ने अपने सोशल मीडिया पर इस पूरी प्रक्रिया को मैन्युअली करने का तरीका भी साझा किया है।

बता दें कि अनन्या पांडे द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया बुलिंग के बारे में जागरूकता पैदा करना और फैलाना है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या आखिरी बार कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ पति पत्नी और वो में नजर आईं थी। लॉकडाउन से पहले वह विजय देवरकोंडा के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसके अलावा अनन्या ईशान खट्टर के साथ खाली-पीली में नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन