1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का 87 की उम्र में निधन

फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का 87 की उम्र में निधन

 Published : Dec 27, 2020 08:45 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 09:50 pm IST

मशहूर वरिष्ठ सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का निधन हो गया है।

cinematographer Ishwar Bidri- India TV Hindi
cinematographer Ishwar Bidri Image Source : TWITTER/ANUJ ALANKAR

सिनेमाजगत से दुखद खबर है। मशहूर वरिष्ठ सिनेमेटोग्राफर ईश्वर बिदरी का निधन हो गया है। ईश्वर बिदरी 87 साल के थे। ईश्वर बिदरी के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बिदरी के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज और यूजर्स उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

एक्ट्रेस लीजा रे ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, ट्वीट कर खुद बताई इसके पीछे की वजह

जानकारी के मुताबिक ईश्वर बिदरी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेलगाम गए थे जहां पर उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए। ईश्वर बिदरी ने कई मशहूर फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की है। इन फिल्मों में सलमान खान और आमिर खान की चर्चित फिल्म 'अंदाज अपना अपना' भी शामिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

इसके अलावा ईश्वर बिदरी ‘गुलामी’, ‘यतीम’,  ‘बंटवारा’, ‘हथियार’, ‘वंश’, ‘अंगार’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘घातक’, ‘बॉर्डर’, ‘फर्ज’ जैसी कई फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन