1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अंदाज अपना अपना' के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का हुआ निधन

'अंदाज अपना अपना' के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का हुआ निधन

 Published : Jan 24, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 04:51 pm IST

'अंदाज अपना अपना' के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का निधन हो गया है।

vinay sinha- India TV Hindi
विनय सिन्हा

सलमान खान और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म अंदाज अपना अपना के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का निधन हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने विनय सिन्हा के निधन की जानकारी दी है।

कोमल नाहटा ने ट्वीट किया- अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले विनय सिन्हा का कुछ समय पहले निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

फिल्म अंदाज अपना अपना के नवंबर 2019 में 25 साल पूरे होने पर विनय सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा ने सभी को शुक्रिया कहते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। प्रीति ने लिखा- आज अंदाज अपना अपना को 25 साल पूरे हो गए हैं। प्रोड्यूसर विनय सिन्हा को इस आइकॉनिक फिल्म बनाने और आमिर-सलमान खान को पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में लाने के लिए शुक्रिया। पापा यू रॉक।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन