1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाइफ नेहा धूपिया के सपोर्ट में आए अंगद बेदी, शेयर की अपनी 5 गर्लफ्रेंड्स की तस्वीर

वाइफ नेहा धूपिया के सपोर्ट में आए अंगद बेदी, शेयर की अपनी 5 गर्लफ्रेंड्स की तस्वीर

 Published : Mar 16, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 01:29 pm IST

 धोखाधड़ी पर अभिनेत्री नेहा धूपिया द्वारा की गई टिप्पणी सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई थी, जिसके बाद से उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

angad bedi neha dhupia- India TV Hindi
पति अंगद बेदी के साथ नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं। इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया। अब उनके पति अंगद बेदी भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड्स की फोटोज भी पोस्ट की है, लेकिन ये पांचों गर्लफ्रेंड्स कोई और नहीं, बल्कि खुद उनकी पत्नी नेहा ही हैं। 

अंगद बेदी ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, 'सुन मेरी बात.. ये रहीं मेरी पांच गर्लफ्रेंड्स.. उखाड़ लो जो उखाड़ना है.. #itsmychoice'। इस कैप्शन में उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया को भी टैग किया है। 

5 लड़कों को डेट करने वाली लड़की की तरफदारी करके फंस गई नेहा धूपिया, हुईं ट्रोल

बता दें कि धोखाधड़ी पर अभिनेत्री नेहा धूपिया द्वारा की गई टिप्पणी सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई थी, जिसके बाद से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। नेहा ने 'रोडीज रिवल्यूशन' के जारी सीजन के एक एपिशोड में एक लड़की को थप्पड़ मारने के लिए एक पुरुष प्रतिभागी को फटकार लगाई थी। लड़की ने पांच अन्य लड़कों के साथ ही कथित तौर पर उसे धोखा दिया था।

नेहा ने प्रतिभागियों से कहा था, "यह उसकी पसंद है।" नेहा शो में एक गैंग लीडर हैं। नेहा का रुख हालांकि नेटिजन को रास नहीं आया। कई यूजर्स ने उन्हें एक नकली नारीवादी कहा। एक यूजर ने ट्वीट किया, "नेहा धूपिया आप अपने शो में इस तरह के एक व्यक्ति को गाली देने वाली कौन होती हैं। यह वूमन कार्ड हर जगह खेलना बंद कीजिए।" एक अन्य ने ट्वीट किया, "हम इसे नकली नारीवाद कहते हैं।"

अपनी इस एक आदत से छुटकारा पाना चाहती हैं नेहा, जानिए क्या है?

इसके बाद नेहा धूपिया ने अपने बचाव में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि वो लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ थीं। जिस तरह से वीडियो में उनकी बात सामने आई है, वो उस मकसद से नहीं बोली गई थी। हालांकि, इस पोस्ट को भी यूजर्स ने ट्रोल कर दिया था और लिखा था कि अब सफाई देने से कोई फायदा नहीं है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस मकसद से वो बात बोली गई थी। 

नेहा धूपिया का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर कई मीम्स भी बने हैं:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन