1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देवरानी गौरी ने लगाई जेठानी अनिका के हाथों में मेहंदी, फिर से एक होने जा रहे हैं 'शिविका'

देवरानी गौरी ने लगाई जेठानी अनिका के हाथों में मेहंदी, फिर से एक होने जा रहे हैं 'शिविका'

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 20, 2017 10:55 am IST,  Updated : Aug 20, 2017 10:57 am IST

सीरियल ‘इश्कबाज’ में चल रहा है शादियों वाला सीजन। होने वाली है शिवाय और अनिका की फिर से शादी। दोनों बिछड़े दिल एक बार फिर से पास आने को बेताब हैं।

gauri anika- India TV Hindi
gauri anika

मुंबई: सीरियल ‘इश्कबाज’ में चल रहा है शादियों वाला सीजन। होने वाली है शिवाय और अनिका की फिर से शादी। दोनों बिछड़े दिल एक बार फिर से पास आने को बेताब हैं। पहली बार तो अनिका से शिवाय ने जबरन शादी कर ली थी। न शिवाय अनिका से प्यार करता था न ही अनिका शिवाय से। शादी के बाद दोनों का प्यार परवान जरूर चढ़ा लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और अनिका को मजबूरन शिवाय से तलाक लेना पड़ा। लेकिन अब दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गई हैं और दोनों अपनी मर्जी से सात फेरे लेने को तैयार हैं।

'महाकाली- अंत ही आरंभ है' के एक्टर्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

अब शादी होगी तो मेंहदी तो लगेगी ही। लेकिन मेहंदी लगाने कोई डिजाइनर नहीं आई। अनिका की देवरानी गौरी ने अनिका के हाथों में खुद मेहंदी लगा दी। जी हां, अभिनेत्री श्रेनु पारिख ने लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'इश्कबाज' की अपनी सह-कलाकार सुरभि चंदना के हाथों में मेहंदी लगाई और इसका खूब आनंद लिया। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक की कहानी वर्तमान में अनिका (सुरभि) और शिवाय (नकुल मेहता) की शादी पर केंद्रित है। इस सीक्वेंस के लिए श्रेनु ने सुरभि के हाथों पर मेहंदी लगाई।

​क्या आपने देखा बिग बॉस 11 का प्रोमो

श्रेनु ने कहा, "मुझे पता है कि मेहंदी कैसे लगाते हैं और मैंने इसका आनंद लिया। जब सेट पर इस बारे में बात हो रही थी तो मैं तुरंत सुरभि के हाथों में मेहंदी लगाने बैठ गई।"

ये सीरियल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल इश्कबाज हर रात 10 से 11 बजे तक आता है।

(इनपुट- आईएनएस)

सिया की राम की मदिराक्षी अब बनेंगी राधा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन