1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिसेप्शन पार्टी में बेटी रिया कपूर के साथ जमकर थिरके अनिल कपूर, फराह खान ने वीडियो किया शेयर

रिसेप्शन पार्टी में बेटी रिया कपूर के साथ जमकर थिरके अनिल कपूर, फराह खान ने वीडियो किया शेयर

 Published : Aug 17, 2021 02:16 pm IST,  Updated : Aug 18, 2021 05:28 pm IST

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से 14 अगस्त को एक निजी समारोह में शादी की। शादी अनिल के जुहू बंगले में हुई।

Rhea Kapoor, Anil Kapoor- India TV Hindi
रिसेप्शन पार्टी में बेटी रिया कपूर के साथ जमकर थिरके अनिल कपूर, फराह खान वीडियो किया शेयर Image Source : INSTAGRAM/ FARAHKHANKUNDER

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से 14 अगस्त को एक निजी समारोह में शादी की। शादी अनिल के जुहू बंगले में हुई, जिसके बाद इंडस्ट्री के चंद दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की। इन मेहमानों में फराह खान, अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, मोहित मारवाह, कुणाल रावल, संजय कपूर अपनी पत्नी महीप कपूर और उनके बेटे शनाया कपूर शामिल थे।

परिवार की तरफ से पार्टी की तस्वीरें साझा किए जाने के बाद, फराह खान ने रिया कपूर और अनिल कपूर के डांस के एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा, "मुझे ये शख्स पसंद है!! बेस्ट बाप-बेटी डांस अनिल कपूर स्टाइल में। इतने बेहतरीन होस्ट होने के लिए धन्यवाद।"

फराह के वीडियो में अभी तो पार्टी शुरू हुई है का म्यूजिक बज रहा था।

अपनी बेटी शादी पर अभिनेता अनिल कपूर ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपने परिवार को 'अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर' बताया है। उन्होंने हाल ही में हुई बेटी रिया की शादी से एक तस्वीर पोस्ट की। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फैमिली फोटो भी साझा की, जिसमें उनकी पत्नी सुनीता कपूर, बेटियां सोनम और रिया, दामाद आनंद आहूजा और करण बुलानी और बेटे हर्षवर्धन कपूर थे।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "और इसके साथ, मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरा मैग्नम ओपस (जिंदगी का मकसद) पूरा हो गया है. हमारी 2 सुपर- बेटियों और 3 सुपर-बेटों के साथ, हमारे पास अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है! हमारा परिवार धन्य है।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन