1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pagalpanti Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Pagalpanti Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Nov 24, 2019 10:42 am IST,  Updated : Nov 24, 2019 10:42 am IST

अनिल कपूर और जॉन अब्राहम की कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

pagalpanti box office collection day 2- India TV Hindi
पागलपंती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

अनीज बाजमी की पागलपंती 22 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर, इलियाना डिक्रुज, उर्वशी रौतेला, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। अब पागलपंती का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक पागलपंती के दूसरे दिन के कलेक्शन में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हई है। फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 6.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का टोटल बिजनेस 10.25 करोड़ हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ का बिजनेस किया था।

जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती लोगों को पसंद नहीं आई है। फिल्म में मल्टी स्टारकास्ट है मगर कहानी बहुत कमजोर है जिसकी वजह से लोगों को यह पसंद नहीं आई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन