1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर को याद आए राजेश खन्ना, सोशल मीडिया पर शेयर कर डाली ये शॉर्ट फिल्म

अनिल कपूर को याद आए राजेश खन्ना, सोशल मीडिया पर शेयर कर डाली ये शॉर्ट फिल्म

 Published : Jan 08, 2018 02:28 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 02:28 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर ने दिवंगत कलाकार और नेता को राजेश खन्ना को याद किया है। उन्होंने वर्ष 1971 में आई उनकी फिल्म ‘आनंद’ में निभाए गए उनके किरदार के लिए उन्हें याद किया। अनिल फिल्म में उनकी भूमिका को देख चकित हैं।

Anil Kapoor- India TV Hindi
Anil Kapoor

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें हमेशा उनके बेहतरीन किरदारों के लिए याद किया जाता है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर ने दिवंगत कलाकार और नेता को राजेश खन्ना को याद किया है। उन्होंने वर्ष 1971 में आई उनकी फिल्म ‘आनंद’ में निभाए गए उनके किरदार के लिए उन्हें याद किया। अनिल फिल्म में उनकी भूमिका को देख चकित हैं। उन्होंने कहा कि दिवगंत राजेश खन्ना हमेशा एक आइकन रहेंगे। बता दें कि अनिल कपूर ने रविवार को दिवंगत नेता की इस फिल्म का एक शॉर्ट वीडियो ट्वीट किया।

अनिल ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "प्रिव्यू थिएटर में पहली दफा 'आनंद' को देखना अभी भी याद है और फिल्म में राजेश खन्ना की अदाकारी से वास्तव में चकित हो गया था। यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। वह हमेशा एक आइकन रहेंगे।" बता दें कि ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आनंद' कैंसर से जूझते एक मरीज की कहानी है।

य एक ऐसा शख्स है जो अपनी जिंदगी को परिपक्व तरीके से जीता है।वह सभी की जिंदगियां खुशियों से भर देता है, जिससे उनके चिकित्सक भास्कर प्रेरित होकर उनकी जिंदगी पर एक किताब लिखते हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और सुमिता सान्याल भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन