1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फन्ने खां' में अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने

'फन्ने खां' में अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने

 Published : Sep 11, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 03:02 pm IST

अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। फिल्म में वह एक बार फिर से लंबे वक्त के बाद खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर अनिल का कहना है कि...

anil- India TV Hindi
anil

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर चर्चा में बने हुई हैं। फिल्म में वह एक बार फिर से लंबे वक्त के बाद खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर अनिल का कहना है कि दर्शकों को इस फिल्म से कुछ अप्रत्याशित की प्रत्याशा करनी चाहिए। अतुल मांजरेकर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। अनिल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक शेयर कर दिया है, जिसमें वह बेहद चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे हैं जो यह साबित करता है कि उम्र केवल एक अंक भर है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर चरित्र 'फन्ने खां' की दो तस्वीरें शेयर कीं, एक में खुद को फन्ने खां चरित्र बताया और उसके कैप्शन में लिखा, "आपको लगता है कि आप जानते हैं कि फन्ने खां कौन है? फिर से विचार कीजिए! यह केवल एक सुराग है..फन्ने खां के साथ आप सिर्फ अप्रत्याशित की प्रत्याशा कर सकते हैं।" (KRK के ट्वीट्स पर भड़कीं कंगना रनौत की बहन रंगोली, खुलेआम दिया करारा जवाब)

एक और पोस्ट में अनिल ने लिखा, "फन्ने खां के कई चेहरे हैं लेकिन उसकी उपस्थिति से मूर्ख मत बनें। वह दुनिया भर के रहस्यों को अपने चांदी जैसे रंग के बाल के भीतर छुपा रहा है।" 'फन्ने खां' एक संगीतमय कॉमेडी है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्माण राकेश ओमप्रकाश मेहरा, कृराज एंटरटेंमेंट और टी-सीरीज कर रहे हैं। यह अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन