लॉस एंजेलिस: अभिनेता अनिल कपूर अंतर्राष्ट्रीय वयस्क एनिमेशन टीवी शो 'फैमिली गाइ' का हिस्सा बनकर बहुत ही रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कपूर एनिमेशन टीवी शो 'फैमिली गाइ' में अतिथि भूमिका की डबिंग के लिए अमेरिका में हैं। यह शो ग्रिफिन परिवार के ईद-गिर्द घूमता है।
कपूर ने अपने इस अनुभव को ट्विटर पर साझा किया और कहा, "फैमिली गाइ के संसार में प्रवेश कर इस प्यारे ग्रिफिन परिवार का हिस्सा बन बहुत ही रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इस शो में मेहमान बन कर सम्मानित। लिंडा और स्टीव आपका धन्यवाद।"
अनिल कपूर (58) अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रचार में भी व्यस्त हैं।
इससे पहले भी अनिल 'स्लमडॉग मिलियनेयर' और 'मिशन : इंपॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल' जैसे अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में काम कर चुके हैं।