1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' की रिलीज का ऐलान, जानिए कब रुपहले पर्दे पर देगी दस्तक

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' की रिलीज का ऐलान, जानिए कब रुपहले पर्दे पर देगी दस्तक

 Published : Aug 24, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 05:57 pm IST

अहान शेट्टी पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। मगर अब ऐसा लग रहा है कि उनका ये सपना पूरा हो गया जाएगा।

Tadap - India TV Hindi
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' की रिलीज का ऐलान Image Source : TWITTER/TARAN ADARSH

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। मगर अब ऐसा लग रहा है कि उनका ये सपना पूरा हो गया जाएगा। जी हां, क्योंकि आखिरकार वह दिन आ ही गया जब उनकी फिल्म रुपहेल पर्दे पर दस्तक देगी। 

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर 'तड़प' इस साल 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रशंसकों के साथ इस बड़ी खबर को साझा किया। यकीनन हर कोई सुनील शेट्टी के बेटे को इस फिल्म में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

देखें पोस्ट 

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर तड़प का पोस्टर कुछ महीने पहले रिलीज किया गया था, और प्रशंसकों ने इसे पसंद किया। पोस्टर को न केवल फैंस से तारीफ मिली, बल्कि उनके नजदीकी और खास लोगों ने भी सराहा। बता दें अक्षय कुमार और अजय देवगन ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अहान के इस  पोस्टर की सराहना की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन