1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, कहा- वह गानों के बहुत शौकीन थे

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, कहा- वह गानों के बहुत शौकीन थे

 Published : Jun 27, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 12:06 am IST

बॉलीवुड एक्र सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने शोक जताया है उन्होंने सुशांत से अपनी मुलाकात याद की है।

sushant singh rajput and anup jalota- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और अनूप जलोटा Image Source : INSTAGRAM/ANUPJALOTAONLINE/SUSHANTSINGH

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंग राजपूत का इस तरह चले जाना सभी को शॉक्ड कर गया है। फैन्स और सेलिब्रिटी इस गम से अभई तक उभर नहीं पाए हैं। सेलिब्रिटीज सुशांत के साथ अपनी मुलाकात को याद कर रहे हैं। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उन्हे गानों का बहुत शौक था।

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने इंडिया टीवी को बताया कि वह 6 महीने पहले सुशांत से एक कॉन्सर्ट में मिले थे। इस कॉन्सर्ट में हरिहरण भी थे। अनूप जलोटा ने बताया- सुशांत गानों के बहुत शौकीन थे। उन्हें गिटार बजाने का शौक था। उन्होंने मुझसे भजन की फरमाइश भी की थी।

अनूप जलोटा ने आगे कहा- मैंने सुशांत की धोनी फिल्म देखी इसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया। सटीक बॉडी लैंग्वेज, दमदार एक्टिंग। मैंने छिछोरे भी देखी। सुशांत का इस तरह चले जाने का दुख है। इसके पीछे क्या कारण था उसका पता पुलिस लगाएगी। वह एक स्टेबलिश एक्टर थे।

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। जहां उनके परिवार के साथ बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।

मुंबई पुलिस इस समय जांच में लगी हुई है।  सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों को विराम लग गया है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना ही बताया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन