1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: अनुपम खेर ने भाई संग फोटो शेयर कर लिखा- 'अब रविवार और सोमवार ऐसे दिखते हैं...'

लॉकडाउन: अनुपम खेर ने भाई संग फोटो शेयर कर लिखा- 'अब रविवार और सोमवार ऐसे दिखते हैं...'

 Published : May 04, 2020 01:10 pm IST,  Updated : May 04, 2020 01:10 pm IST

अनुपम खेर और उनके भाई राजू की शक्ल काफी हद तक एक-दूसरे से मिलती जुलती है। ऐसे में किसी ने उनकी फोटो पर मीम बनाया है, जो एक्टर को बहुत पसंद आया।

अनुपम खेर ने शेयर की ये...- India TV Hindi
अनुपम खेर ने शेयर की ये फोटो Image Source : TWITTER

पूरे देश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने भाई राजू खेर के साथ एक फोटो शेयर की है, जिस पर किसी ने मजेदार मीम बनाया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, अनुपम खेर और उनके भाई राजू खेर की शक्ल काफी हद तक एक-दूसरे से मिलती है। ऐसे में किसी ने उनकी फोटो को लेकर मीम बनाया है, जिस पर लिखा है, 'अब रविवार और सोमवार कुछ ऐसे ही दिखते हैं।' 

अनुपम खेर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कूडोस उस व्यक्ति के लिए, जिसने मेरी और भाई की फोटो पर मीम बनाया है। मुझे क्रिएटिविटी और ह्यूमर बहुत पसंद आया। इसे देखकर मैं इतना हंसा कि फर्श पर लोट गया। ये तस्वीर आठ साल पहले की है, हमारे पिता के निधन के बाद प्रार्थना सभा के दिन। ट्रैजडी कभी ह्यूमर भी बन जाती है। सभी को इंतजार करना है। ये लॉकडाउन का वक्त भी बीत जाएगा।'

बता दें कि राजू खेर भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हुए हैं। एक्टर के साथ वो डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 1999 में टीवी सीरियल संस्कार डायरेक्ट किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन