1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अयोध्या फैसला: अनुपम खेर, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी सहित कई सेलिब्रिटीज की जनता से गुजारिश

अयोध्या फैसला: अनुपम खेर, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी सहित कई सेलिब्रिटीज की जनता से गुजारिश

 Published : Nov 09, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 01:42 pm IST

अनुपम खेर, कंगना रनौत सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जनता से अयोध्या फैसले के बाद शांति बनाए रखने की गुजारिश की है।

Ayodhya verdict- India TV Hindi
कंगना रनौत, अनुपम खेर रिएक्शन।

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर 9 नवंबर को अपना फैसला सुना दिया है। फैसले के मुताबिक राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाया जाएगा। फैसला आने के कुछ समय बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कंगना रनौत, अनुपम खेर, हुमा कुरैशी सहित कई बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की गुजारिश की है।

स्वरा भास्कर ने लिखा- रघुपति राघव राजा राम.. सब को सन्मति दे भगवान।

वहीं अनुपम खेर ने ट्वीट किया-  अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम। सबको सम्मति दे भगवान।

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया- सभी से विनम्र निवेदन है, कृपया आज #AyodhyaCase पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें। इसे अनुग्रह के साथ स्वीकार करें यदि यह आपके लिए या आपके खिलाफ जाता है। हमारे देश को एक व्यक्ति के रूप में इससे आगे बढ़ने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया- अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार-जीत नहीं होगा। देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन