1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को हुई परिवार की चिंता, लिखा- जल्दी ठीक हो जाइए सब

अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को हुई परिवार की चिंता, लिखा- जल्दी ठीक हो जाइए सब

 Published : Jul 12, 2020 05:32 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 05:32 pm IST

अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अनुपम खेर की पत्नी जो मुंबई में नहीं है उन्हें अपने परिवार की चिंता हो रही है।

anupam kher and kirron kher- India TV Hindi
अनुपम खेर और किरण खेर Image Source : INSTAGRAM/KIRRONKHERMP

अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट करके जानकारी दी कि उनकी मां और परिवार के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करके इस खबर की जानकारी दी। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर मुंबई में नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट करके परिवार को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दी।

किरण खेन ने लिखा- मैं मुंबई में रह रहे अपने परिवार के जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं। मां, राजू, भाभी और वृंदा जल्दी ठीक हो जाइए। अपना ध्यान रखिए। आपको बता दें किरण खेर अपने बेटे सिकंदर के साथ इस समय पंजाब में हैं। किरण खेर राजनीतिक काम की वजह से पंजाब गई हुई हैं।

अनुपम खेर की मां समेत परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, सेलेब्स कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

 अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करके कहा था-  "पिछले कुछ दिनों से मेरी मां, जिन्हें आप दुलारी के नाम से जानते हैं, उन्हें भूख नहीं लग रही थी। कुछ भी नहीं खा रही थीं और सोती रहती थीं। हमने डॉक्टर की सलाह पर उनका ब्लड टेस्ट कराया, जिसमें सब कुछ ठीक निकला। डॉक्टर की सलाह पर हमने स्कैन कराया, जिसमें कोविड पॉजिटिव (माइल्ड) निकला। मैं और मेरा भाई राजू उनके साथ थे। हमने भी अपना स्कैन कराया। राजू को माइल्ड कोविड हुआ और मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई। मेरी भाभी रीमा, भतीजी वृंदा और भतीजे का भी सिटी स्कैन कराया। जिसमें भाभी और भतीजी का कोरोना निकला। भतीजे का निगेटिव आया।"

अनुपम खेर की मां समेत परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, सेलेब्स कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

अनुपम खेर ने आगे कहा, "इसके बाद मैं अपनी मां को कोकिलाबेन अस्पताल लेकर गया, जहां वो एडमिट हैं। मेरे भाई और भाभी सहित बाकियों ने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। मैंने बीएमसी को जानकारी दे दी है। वो भाई के घर गए हैं, जहां सैनिटाइजेशन होगा। मेरा फर्ज था कि मैं आप सभी को जानकारी दूं। अगर आपके घर के किसी सदस्य खासकर माता-पिता को भूख नहीं लग रही है तो एक बार उनका टेस्ट करा लीजिए। डॉक्टर बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। कल प्रैक्टिकल रूप से मेरा उनके साथ संपर्क हुआ। उनकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। आपका आशीर्वाद जल्द ही मेरे परिवार को ठीक करेगा।"

अनिल कपूर, रवीना टंडन सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अनुपम खेर के परिवार के जल्दी ठीक होने की कामना की। अनुपम खेर की वीडियो पर अनिल कपूर ने लिखा- जल्दी ठीक हो जाइए, ढेर सारा प्यार और ताकत मां, राजू और उनकी बेटी को. ये भी गुजर जाएगा मेरे दोस्त...ख्याल रखें...प्यार।

आपको बता दें शनिवार को अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रविवार को ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जया बच्चन को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन