1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूजीलैंड में अपनी छोटी फैन से बात करते नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

न्यूजीलैंड में अपनी छोटी फैन से बात करते नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

 Published : Jan 23, 2019 07:14 am IST,  Updated : Jan 23, 2019 07:15 am IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड में समय बिताते नजर आ रहे हैं। दोनों की अपनी छोटी फैन से बात करते हुए फोटो वायरल हो रही है।

Virat kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat kohli and Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) और विराट कोहली(Virat Kohli) की आए दिन कोई ना कोई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर खुद भी फोटोज शेयर करते हैं। आजकल दोनों ज्यादातर वक्त साथ ही बिता रहे हैं। अनुष्का हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई सीरीज के दौरान भी विराट के साथ थी। मैच के दौरान वह विराट को चियर करते हुए भी नजर आई थीं। जीत के बाद दोनों न्यूजीलैंड में साथ में समय बिताते नजर आ रहे हैं। अनुष्का और विराट के किसी फैन ने उनकी न्यूजीलैंड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

वायरल हुई फोटोज में विराट कोहली अपनी छोटी फैन से बात करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं अनुष्का वहां खड़े विराट और बच्ची को देखती नजर आ रही हैं। दोनों ही ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटो से लग रहा है कि दोनों  इवनिंग वॉक के लिए निकले हैं। जहां अनुष्का ब्लैक कलर की लॉंग ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं विराट ट्रैक सूट में हैं।

आपको बता दें आज से न्यूजीलैंड में वन डे सीरीज शुरु होने जा रही है। जहां अनुष्का विराट को चियर करने उनके साथ गई हैं।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अनुष्का शर्मा ने टीम को सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'क्या यादगार और बेहतरीन टूर रहा, बहुत खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया में इस एतिहासिक जीत की गवाह बनी हूं, टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई, मुझे मेरे प्यार विराट पर नाज है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थी। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई मगर 2018 में अनुष्का की कई फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाईं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

नवाजुद्दीन सिद्दकी की फिल्म 'ठाकरे' सुबह 4:15 बजे होगी रिलीज,भारतीय सिनेमा में ऐसा होगा पहली बार

प्रतीक बब्बर की शादी की हुई रस्में शुरु, सामने आईं मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की शानदार तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन