1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत-श्रीलंका के मैच में विराट कोहली को चियर करने पहुंची अनुष्का शर्मा, फोटोज हुईं वायरल

भारत-श्रीलंका के मैच में विराट कोहली को चियर करने पहुंची अनुष्का शर्मा, फोटोज हुईं वायरल

 Published : Jul 06, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 08:10 pm IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को चियर करने के लिए इंग्लैंड गई हुई हैं। भारत और श्रीलंका मैच से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Anushka sharma- India TV Hindi
Anushka sharma

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली(Virat Kohli) और भारतीय क्रिकेट टीम को चियर करने के लिए इंग्लैंड गई हुई हैं। आज भारत-श्रीलंका का मैच हैं। जहां अपने पति को चियर करने के लिए अनुष्का शर्मा पहुंची हैं। अनुष्का की स्टेडियम से कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मैच को एंजॉय करती हुई अनुष्का शर्मा ने मस्टर्ड कलर की ड्रेस पहनीं हुई है और डार्क शेड्स लगाए हुए हैं। फोटो में अनुष्का यह दिलचस्प मैच देखती नजर आ रही हैं।

Anushka sharma
Anushka sharma

Anushka sharma
Anushka sharma

Anushka sharma
Anushka sharma

मैच में बिजी होने के बावजूद विराट अनुष्का के लिए समय निकाल लेते हैं । दोनों लंदन में साथ मेंघूमते नजर आते हैं। लंदन में कई जगह पोज़ करते हुए विराट और अनुष्का की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

इसके साथ ही अनुष्का और विराट अपने स्पेशल मूमेंट्स को फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- सिली मूमेंट को कैद कर लो। वहीं विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मिस्टर एंड मिसेस।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने इन दिनों बॉलीवुड से ब्रेक ले रखा है। वह आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादाकमाल नहीं दिखा पाई।

Also Read:

अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के बॉलीवुड में एंट्री पर किया ये खुलासा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने न्यूयॉर्क में फैंस के साथ ली सेल्फी, तस्वीर वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन