1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की नई तस्वीर, विराट कोहली ने लिखा- 'मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में'

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की नई तस्वीर, विराट कोहली ने लिखा- 'मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में'

 Published : Sep 13, 2020 04:53 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 08:23 pm IST

अनुष्का शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब उन्होंने बेबी बंप की नई तस्वीर शेयर की है।

anushka sharma new pic with baby bump- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की नई तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ नई तस्वीर शेयर की है। उन्होंने प्रेग्नेंसी के समय को सबसे बेहतरीन बताया है। वहीं, उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि उनकी पूरी दुनिया एक फ्रेम में दिखाई दे रही है। 

अनुष्का शर्मा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘‘जीवन रचने के अनुभव से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में फिर आपके नियंत्रण में क्या है?’’ 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने RCB की टीम के साथ मनाया बेबी अनाउसमेंट का जश्न, तस्वीरें वायरल

अनुष्का और विराट ने कुछ दिन पहले अपने फैंस को यह खुशखबरी दी कि इनके घर अगले साल जनवरी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर के साथ इस खबर का ऐलान किया है जिसमें अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का को पोल्का डॉट वाले एक ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है जबकि विराट ग्रे टी-शर्ट और सफेद पैंट में नजर आ रहे हैं।

अपने पोस्ट के कैप्शन में ये लिखते हैं, "और फिर हम तीन होंगे! जनवरी, 2021 में आने वाला है।" दोनों ने साल 2017 के दिसंबर में इटली में जाकर शादी की थी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन