1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लूडो गेम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का यूं पालन कर रही हैं अनुष्का शर्मा, शेयर की ये फोटो

लूडो गेम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का यूं पालन कर रही हैं अनुष्का शर्मा, शेयर की ये फोटो

 Published : Apr 19, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 06:17 pm IST

अनुष्का और विराट ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग में अपना सहयोग प्रदान किया है।

Anushka Sharma- India TV Hindi
घरवालों के साथ लूडो खेल रही हैं अनुष्का शर्मा, शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं। वो पति विराट कोहली और मां-पापा संग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें वो सभी के साथ लूडो खेलती दिखीं। एक्ट्रेस ने बताया कि गेम में हार गई हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हैं।

अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं हार नहीं रही हूं, मैं घर पर रह रही हूं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हूं।'

Anushka Sharma
Image Source : INSTAGRAMअनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो

इससे पहले भी अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति व किक्रेटर विराट कोहली के साथ कुछ शरारत करने के अंदाज में दिखाई दीं। अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में वह विराट को परेशान करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि अनुष्का और विराट ने हाल ही में कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) अपना सहयोग प्रदान किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन