1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली को फील्ड की याद दिलाने के लिए अनुष्का शर्मा चिल्लाई 'ए चौका मार चौका', देखिए मजेदार वीडियो

विराट कोहली को फील्ड की याद दिलाने के लिए अनुष्का शर्मा चिल्लाई 'ए चौका मार चौका', देखिए मजेदार वीडियो

 Published : Apr 17, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 06:48 pm IST

अनुष्का शर्मा लॉकडाउन में सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह पति विराट के साथ मस्ती करते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

anushka sharma and virat kohli- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली टाइमपास करने के लिए मस्ती करते रहते हैं। कभी गेम खेलते हैं तो कभी फनी वीडियो बनाते हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर परिवार के साथ गेम खेलते, विराट के बाल काटते हुए , उल्टी सीधी सेल्फी शेयर कर चुकी हैं। शुक्रवार को अनुष्का ने अएक मजेदार वीडियो विराट के लिए शेयर की है। वीडियो में वह विराट को क्रिकेट फील्ड की याद ताजा कर रही हैं।

अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-मुझे लग रहा है यह फील्ड पर जाना याद कर रहे होंगे। उन्हें लाखों फैन्स का फील्ड पर प्यार मिलता है। साथ ही जिनमें से कुछ एक ही तरह के होते हैं। तो मैंने विराट को फील्ड का अनुभव कराया।

वीडियो में अनुष्का कहती हैं  कोहली, कोहली ए कोहली चौका मार ना, चौका, क्या कर रहा, ए कोहली, कोहली चौका मार। इसके बाद विराट का एक्सप्रेशन देखने वाला है। इस फनी वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विराट और अनुष्का ने पीएम-केयर फंड और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में रुपये डोनेट किए हैं। विराट ने ट्विट किया-मैं और अनुष्का पीएम केयर फंड और सीएम रिलीफ फंड में सहायता कर रहे हैं। इतने लोगों की पीड़ा को देखकर हमारा दिल टूट रहा है और हमें उम्मीद है कि हमारे योगदान को किसी तरह से हमारे साथी नागरिकों के दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन