1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने किया अपनी शादी को लेकर ये खुलासा

अनुष्का शर्मा ने किया अपनी शादी को लेकर ये खुलासा

 Published : Dec 07, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 06:55 pm IST

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर कभी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। लेकिन हाल ही में अनुष्का ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि किसी भी साधारण लड़की की तरह ही वह भी विवाह करना चाहेंगी, लेकिन उन्हें शादी के बंधन में बंधने की इतनी कोई जल्दी नहीं है।

 

अनुष्का का फिल्मी सफर अभी सुनहरे दौर से गुजर रहा है। उनका कहना है कि फिलहाल वह शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं। एक कार्यक्रम के सत्र में अनुष्का ने कहा, “शादी तो होगी, लेकिन मैं नहीं जानती कि यह कब होगी। अभी तक मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं है। मैं अपने जीवन में सभी चीजों को बहुत ही सामान्य तरीके से करती हूं और शादी भी मेरे जीवन के एजेंडे में बिल्कुल शामिल है।“

अनुष्का का कहना है, “मैं मानती हूं कि चीजें अब बदल रही हैं। अभिनेत्रियां अब शादी करने और बच्चे होने के बाद भी उसी ऊर्जा से काम करती हैं। इस इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए यह अद्भुत समय है। मैं भी एक साधारण व्यक्ति की तरह ही शादी के बाद चीजों को जारी रखना चाहूंगी। मेरे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है जब लोग कहते हैं कि अभिनेत्रियों की सेल्फ लाइफ होती है।

उन्होंने बताया, “मैं एक बेहद मामूली इंसान हूं। मैं अभी भी शादी केवल एक बार करने में विश्वास रखती हूं। लेकिन मैं समझती हूं कि देश में तलाक के मामले इसलिए बढ़ रहे क्योंकि महिलाएं आज के दौर में बदल रही हैं। उनकी सोच बदल रही हैं।“ उनका कहना है, “महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं और बिना जीवन साथी के भी वे अपनी जिंदगी जी सकती हैं। उनको जो पसंद होता है बस उन्हीं के साथ वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन