1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर कर यूं किया बर्थडे विश, कहा- बेस्ट फ्रेंड

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर कर यूं किया बर्थडे विश, कहा- बेस्ट फ्रेंड

 Published : Nov 05, 2019 08:46 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 08:49 pm IST

अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय कप्लान विराट कोहली को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दी जन्मदिन की बधाई।

anushka sharma wish virat kohli birthday- India TV Hindi
anushka sharma wish virat kohli birthday Image Source : INSTRAGRAM

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति और भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ भूटान में है। विराट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं अब अनुष्का ने विराट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करके उनके एक दम अलग ढंग से ही बर्थ डे की शुभकामनाएं दी। 

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ की 3 तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने इन तस्वीरों के शेयर करते हुए लिखा, '' यह मेरे ऊपर आशीर्वाद है। मेरा दोस्त, मेरा विश्वासपात्र, मेरा एक सच्चा प्यार। मुझे विश्वास है कि आप हमेशा अपने रास्ते में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे और हमेशा हमेशा सही समय में आप सही रास्ता चुनें। आपकी करुणा ही आपको एक अच्छा लीडर बनाती है और मैं प्रार्थना करती हूं कि आपके पास यह चीज हमेशा रहें। हैप्पी बर्थडे माय लव''

जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

वहीं आपको बता दें कि बीते सोमवार को अनुष्का शर्मा ने अपने भूटान ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने तस्वीरों के द्वारा बताया कि कैसे वह ट्रैकिंग के बीच रुक कर एक गाय के बच्चे को चारा डाला। इसके साथ ही उसके मालिक ने घर पर चाय पिलाईं। वो लोग हमारे बारे में कुछ नहीं जानते थे। उन्हें बस इतना पता था कि हम दो थके हुए ट्रैक्रर्स हैं। ये सब बहुत-बहुत खास था।

इस पोस्ट में अनुष्का ने पहाड़ी लोगों की खूब तारीफ की। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन